इंदौर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, खजराना क्षेत्र में 50 से ज्यादा झोपड़े और 8 दुकानें ध्वस्त

Spread the love

इंदौर में नगर निगम और जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खजराना में नाहर शाहवली दरगाह के सामने 50 से ज्यादा झोपड़े, 15 शेड, 8 बड़ी दुकानें और 3 अवैध मकानों को तोड़ा गया। कई वर्षों से लोगों ने खाली सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। कुछ अतिक्रमणकर्ताओं ने दुकानों और शेड को किराए पर देकर मोटा मुनाफा कमाया। सरकारी जमीन पर बने इन निर्माणों को चार जेसीबी और 50 से ज्यादा श्रमिकों की मदद से हटाया गया तथा करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।

 

इंदौर में नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग खजराना पहुंची और यहां वर्षों से कब्जा जमाए लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी।

पहले भी नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन ज्यादातर लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद खजराना स्थित नाहर शाहवली दरगाह के सामने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया।

 

कार्रवाई के दौरान निगम के अमले ने कुल 80 से अधिक अवैध निर्माणों को जमींदोज किया और करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। इस अभियान के माध्यम से बेशकीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस इलाके में अन्य सरकारी जमीनों पर भी अतिक्रमण है, जिसे अधिकारियों ने चिन्हित कर लिया है। जल्द ही वहां से भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

और पढ़े  VIP काफिले में पीछे छूट गए मंत्री, CM के हेलीकॉप्टर पर सवार होने के लिए लगानी पड़ गई दौड़, देखें..

Spread the love
  • Related Posts

    VIP काफिले में पीछे छूट गए मंत्री, CM के हेलीकॉप्टर पर सवार होने के लिए लगानी पड़ गई दौड़, देखें..

    Spread the love

    Spread the loveटीकमगढ़ से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी…


    Spread the love

    एमपी के 13 रेलवे स्टेशन बने हाईटेक: PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे लोकार्पण, पर्यटन-कारोबार को नई रफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के रेलवे यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण…


    Spread the love