देहरादून में राहुल गांधी- मंच पर रो पड़े रिया के पिता, बोले-बेटी ने कहा था-पापा, हमारे साथ धोखा हुआ

Spread the love

गभग साढ़े चार साल बाद राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचे। राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने दो रास्ते हैं। एक मेहनत का और दूसरा पेपर लीक व भ्रष्टाचार का।

छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में छात्र-केंद्रित (स्टूडेंट्स सेंट्रिक) परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए। साथ ही पूरी तरह सुरक्षित पेपर सिस्टम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में रैंडमाइजेशन होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल का विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों पर कब्जा नहीं होना चाहिए और किसी पार्टी विशेष के लोग कुलपति नहीं बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं कराना सरकार की जिम्मेदारी है, किसी निजी कंपनी की नहीं। यदि कोई पेपर लीक करता है तो उसके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक बेटी ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उसके परिवार तक एक चिट्ठी तक नहीं पहुंची। पेपर लीक से जिन छात्रों का नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

नई शिक्षा नीति और पेपर लीक पर उठाए सवाल, परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग

ऑनलाइन कोचिंग वाले शिक्षक अभिनय शर्मा ने नई शिक्षा नीति और परीक्षा प्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लाई गई, लेकिन उसका कितना प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, यह बड़ा सवाल है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट लागू किया गया, लेकिन यदि प्रश्नपत्र में कोई गलत सवाल होता है तो उसकी आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों से 250 रुपये लिए जाते हैं। कहा कि देश में पेपर लीक का एक उद्योग खड़ा हो गया है। इस पर वह राहुल गांधी की बात से सहमत हैं।

अभिनय शर्मा ने उठाए परीक्षा प्रणाली पर सवाल

ऑनलाइन कोचिंग शिक्षक अभिनय शर्मा ने कहा, आज हम सबको पेपर लीक पर कार्यक्रम करना पड़ रहा है। आखिर यह कैसा सिस्टम है? जो लोग पेपर बना रहे हैं, भेज रहे हैं और फिर पेपर लीक हो जाता है। उसके बाद कहा जाता है कि सिस्टम फेल हो गया। उन्होंने कहा कि 22 लोगों ने आत्महत्या कर ली। क्या देश के प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को इसकी चिंता नहीं है?” अविनाश शर्मा ने आगे कहा कि हर जगह कैमरे लगे हैं, लेकिन पेपर लीक नहीं पकड़ पा रहे। एक इंसान ही नहीं, उसकी पूरी पीढ़ी को नुकसान हो रहा है। आप पेपर लीक से नकली इंजीनियर बना रहे हैं, फिर कहते हैं कि पुल टूट गया।

पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल है। ऊपर से लेकर नीचे तक। कोचिंग से लेकर माफिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से लेकर मंत्रालय तक, ये सब आपकी मेहनत का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था हर परिवार की जेब से नौ लाख रुपये छीन रही है और दूसरे दरवाजे से लोगों को एंट्री दे रही है।

रिया काफी चिड़चिड़ी हो गई थी

राजेश गुरुंग के मुताबिक दोबारा परीक्षा की घोषणा के बाद रिया काफी चिड़चिड़ी हो गई थी। वह कहती थी, हमें परीक्षा केंद्र में जाने के लिए इतनी पाबंदियां झेलनी पड़ती हैं। हमारे टॉप्स तक उतरवा दिए जाते हैं, लेकिन पेपर फिर भी लीक हो जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थी। पेपर लीक की घटना से वह बेहद नाराज और आहत थी। उन्होंने उसे समझाते हुए कहा था बेटा, टेंशन मत ले। अपनी बात कहते-कहते राजेश गुरुंग मंच पर भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा, जो भी यह प्रणाली है, ऐसा किसी दूसरे के साथ नहीं होना चाहिए। किसी के बच्चे के साथ ऐसा न हो। राहुल जी, आपसे उम्मीद है। उस उम्मीद को बनाए रखिए। राहुल गांधी बोले- पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल है।

और पढ़े  भरभराकर गिरी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा

रिया के पिता बोले- बेटी ने कहा था हमारे साथ धोखा हुआ है

रिया के पिता राजेश गुरुंग ने बताया कि उनकी बेटी परीक्षा देकर लौटी तो बेहद खुश थी। उसने कहा था कि उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ है। घर आकर खाना खाया और सो गई। अगले दिन जब उन्होंने उससे पूछा कि पेपर कैसा हुआ तो वह काफी खुश थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद जब पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो रिया पूरी तरह उदास हो गई। उसने कहा-पापा हमारे साथ धोखा हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love