राम भक्तों के लिए एक और निशुल्क व्यवस्था ।।

सामाजिक कार्य करने वाली संस्था एलआईसी की तरफ से राम भक्तों के लिए एक और निशुल्क व्यवस्था की गई है.अब राम जन्मभूमि मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के निकट ही प्रसाधन की व्यवस्था की गई है ,जिससे अयोध्या राम मंदिर आने वाले जनमानस को समस्या ना हो.अमावा मंदिर के प्रांगण में स्थिति शौचालय से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाधन की समस्या नहीं होगी. एलआईसी ऐसे समाज सेवा के काम पहले भी अयोध्या में कर चुकी है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रहे नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने नवनिर्मित नि:शुल्क शौचालय सुविधा का फीता काटकर शुभारंभ किया.वही इस दौरान एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक चंद्र सिंह दासपा ने कहा कि एलआईसी समय-समय पर समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।इसी क्रम में आज हमने अमावा मंदिर में जनसेवा के लिए शौचालय की स्थापना की है ,जिससे राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और समाज सेवा होगी। अमावा मंदिर मेंबर कमेटी के सदस्य सायण कुणाल ने एलआईसी के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का धन्यवाद दिया और कहा एलआईसी पहले भी कई समाज सेवा के कार्यक्रम अमवा मंदिर में करा चुकी है बाहर से अयोध्या आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाधन में दिक्कत होती थी अब यहां शौचालय हो जाने से उन सभी को आसानी होगी इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनुष वीरता वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ग्रुप तथा सायस कुणाल उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…