देहरादून- गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, हुई मौत

टेलनगर क्षेत्र में एक गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात शिमला बाईपास स्थित सैफ एक्सप्रेस गोदाम के बाहर हुआ। घायल मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जो सैफ एक्सप्रेस गोदाम में साइट इंजीनियर बद्री विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रात के समय गोदाम की बिजली खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए गोदाम के गार्ड दुर्गा थापा से आसपास किसी बिजली मिस्त्री की जानकारी ली गई। इस पर गार्ड ने अपने पड़ोसी संदीप कश्यप को बुलाया।
करीब 10 मिनट बाद संदीप कश्यप गोदाम पहुंचा और बाहर बैरियर के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बिजली का फॉल्ट हुआ और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोदाम के कर्मचारियों ने बिना देर किए संदीप को कंपनी के वाहन से सहारा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान संदीप कश्यप (40) पुत्र रामपाल कश्यप, निवासी प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  हरिद्वार- देवी-देवताओं का रूप धर नृत्य करने पर प्रतिबंध, अखाड़ा परिषद बोला- सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…