हरिद्वार- पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगा दी छलांग, तलाश जारी

पति से कहासुनी होने के बाद एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कराया। देर शाम तक दोनों नहीं मिल सकीं।

पुलिस के अनुसार अर्जुन (35) निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर अपनी पत्नी सविता (30), एक वर्षीय बेटी नोनी और चार वर्षीय पुत्र नक्श के साथ बाइक से ससुराल गांव रायपुर दरेड़ा जा रहा था। जब परिवार दौलतपुर के पास पहुंचा तो रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर सविता ने अर्जुन से मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा। जैसे ही मोटरसाइकिल रुकी, सविता ने बेटी नोनी को गोद में उठाया और देखते ही देखते गंगनहर में छलांग लगा दी।
यह घटना देख पति व बेटा चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगनहर में तलाश में जुटी है। परिजनों से भी पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एसआईटी ने जारी किया नोटिस, बरेली और हल्द्वानी में तलाश
  • Related Posts

    भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: CM धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित

    चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण की ठंडी हवाओं के बीच आज मंगलवार से उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। विपक्ष ने जहां सदन से सड़क तक घेरने का…

    उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप

    खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। कल बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे…