बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: CCTV में मिले अहम सुराग, 3 बार गणना कक्ष में जाता दिखा आरोपी, नोट-सिक्के लेकर निकला

Spread the love

दरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की हेराफेरी मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस को मंदिर परिसर और गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम साक्ष्य मिले हैं। फुटेज में बीकेटीसी का आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल मोबाइल फोन के नीचे नोटों की गड्डी, सोने-चांदी जैसे सिक्के और धार्मिक वस्तुएं लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी भी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दो जुलाई की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। इसमें आरोपी कर्मचारी तीन अलग-अलग बार गणना कक्ष में प्रवेश करता और हर बार हाथ में कुछ सामान लेकर बाहर आता दिखाई देता है। उस समय गणना कक्ष में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती चल रही थी। फुटेज में उसके हाथ में सोने-चांदी जैसे सिक्कों के अलावा शालिग्राम जैसी धार्मिक वस्तु भी दिखाई देने की बात सामने आई है।
शनिवार को भी पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में पहुंचकर मामले की विवेचना जारी रखी। सीसीटीवी फुटेज में जहां-जहां संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, उन्हें आधार बनाकर बीकेटीसी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना से पहले की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
इस बीच बीकेटीसी की आंतरिक जांच भी पूरी हो चुकी है। समिति की जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्य कार्याधिकारी को सौंपी जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक एवं विवेचना के पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना से पहले की रिकॉर्डिंग का भी गहन परीक्षण किया जा रहा है।

और पढ़े  एसआईआर- उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

आज खत्म होगा आरोपी कर्मचारी का अवकाश
चढ़ावा हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने 5 से 12 जुलाई तक आकस्मिक अवकाश लिया था। रविवार को उसका अवकाश समाप्त हो रहा है। बीकेटीसी पहले ही उसे निलंबित कर ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध कर चुकी है। संभावना है कि सोमवार को वह ज्योतिर्मठ कार्यालय में उपस्थित हो सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love

    एसआईआर- उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में एसआईआर के पहले चरण के बाद आज चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून…


    Spread the love