क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस

ध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल हो गया। सोमवार को भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में ये नामांकन भरा गया है। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और रोने लगे। पास बैठे सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद दतिया के किला चौक पर भाजपा की सभा आयोजित की गई। इसमें सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। सभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की जीत दतिया से पक्की है। वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा में फूट की बात कही है, लेकिन इस मौके पर हम सब एक साथ हैं। सभी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा और रंक में फर्क होता है। कांग्रेस के प्रत्याशी राजा हैं और दूसरी तरफ हम लोग हैं जो बचपन से राष्ट्र की सेवा के लिए घर से निकले हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे दतिया के एक-एक दरवाजे पर अपनी शीश नवाएंगे और भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे। इतना कहकर नरोत्तम मिश्रा का गला भर आया। उनका चेहरा रुआंसा सा हो गया।
सभा के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया गया है। हम भारी बहुमत से जीतेंगे।
और पढ़े  मध्य प्रदेश- सागर में जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, कई अन्य की हालत गंभीर
  • Related Posts

    मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी क्षेत्र का दौरा कर विद्यालय, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…