देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

Spread the love

दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। सफाईकर्मी पर मरीज को गाली देने का भी आरोप है। इस दौरान जमकर विवाद हुआ। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने विवाद पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक घटना ओपीडी बिल्डिंग के रेडियोलॉजी विभाग की है। इस मामले में पीड़िता ज्योति ने अस्पताल प्रबंधन को की गई शिकायत में बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजी विभाग में आईं थी। उनके साथ उनका बच्चा भी था। उनके बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंक दिया। वहीं पर एक महिला सफाईकर्मी खड़ी थी। उसने बच्चे को रैपर फेकता देख झगड़ा शुरू कर दिया। उन्हाेंने रैपर उठा लिया इसके बाद भी वह चिल्लाती रही।

विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी पहुंचे
सफाईकर्मी ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर का कहना है कि सफाईकर्मी की ड्यूटी बदली जाएगी।

 

पीड़ित महिला की ओर से इस मामले में शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीजों के साथ दुर्व्यहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल


Spread the love
और पढ़े  चमोली- खुलासा: चढ़ावा हेराफेरी के बाद अब BKTC को दान में मिलीं दो एंबुलेंस और टेंपो ट्रेवलर गायब, उठे सवाल
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    Rain: बारिश से उफान पर आया भट्टा फॉल, रौद्र रूप देख सहमे पर्यटक, तेज बहाव के चलते बढ़ी सतर्कता

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं भारी बारिश का असर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल भट्टा फॉल पर…


    Spread the love