आखिरी मिनट में टूटा रोनाल्डो का सपना, मेरिनो के एक गोल ने पुर्तगाल को विश्व कप से किया बाहर

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्पेन ने आखिरी पलों में गोल दागकर पुर्तगाल को 0-1 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल मिकेल मेरिनो ने इंजरी टाइम (90+1वें मिनट) में किया। इस जीत के साथ स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

पहले हाफ में दोनों टीमों को नहीं मिली सफलता
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन कोई भी उन्हें गोल में नहीं बदल सका। स्पेन के लिए मिकेल ओयारजाबाल के पास बढ़त दिलाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन उनका शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया। वहीं, गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने एलेक्स बेना के शानदार कर्लिंग शॉट को बचाकर पुर्तगाल को शुरुआती झटका लगने से बचाया।
रोनाल्डो और नूनो मेंडेस ने भी किया संघर्ष
पुर्तगाल ने भी लगातार स्पेन की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाया। कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कुछ अच्छे हमले किए, जबकि नूनो मेंडेस का डिफ्लेक्टेड शॉट क्रॉसबार से टकराकर लौट आया। इसके बावजूद पुर्तगाल पूरे मैच में गोल करने में नाकाम रही।
इंजरी टाइम में मेरिनो बने स्पेन के हीरो
दूसरे हाफ में दोनों टीमें सतर्क रहीं और मुकाबला गोलरहित आगे बढ़ता रहा। ऐसा लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय में जाएगा, लेकिन 90+1वें मिनट में स्पेन के दो सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों ने मैच का फैसला कर दिया। फेरान टोरेस ने बेहतरीन पास दिया, जिस पर मिकेल मेरिनो ने शानदार फिनिश करते हुए स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी। यही गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ।
रोनाल्डो का विश्व कप करियर समाप्त
इस हार के साथ 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप 2026 अभियान समाप्त हो गया। मैच से पहले ही रोनाल्डो ने कहा था कि यह उनके करियर का आखिरी फीफा विश्व कप होगा। उन्होंने अपने विश्व कप करियर में 27 मैचों में 11 गोल किए और लगातार छह अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बनने का रिकॉर्ड बनाया।
स्पेन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस जीत के साथ स्पेन ने विश्व कप इतिहास में लगातार छह मैचों में क्लीन शीट (जब कोई टीम पूरे मैच या निर्धारित समय में विरोधी टीम को एक भी गोल करने नहीं देती है) रखने वाली पहली टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब स्पेन क्वार्टर फाइनल में अमेरिका और बेल्जियम के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगा।
और पढ़े  जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बड़ा एलान: 6 साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, कब होगी शरुआत?
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…