नैनीताल- खेलते-खेलते 20 फीट नीचे गिरा मासूम…रेलिंग में नहीं था शीशा, दम तोड़ा

Spread the love

हाड़ में सुकून की तलाश और सुनहरी यादें संजोने की चाहत हंसते-खेलते परिवार के लिए कभी न भूलने वाले जीवनभर के दर्द में बदल गई। रविवार को भवाली रोड स्थित एक होटल की बालकनी में खेलते वक्त हुए दर्दनाक हादसे ने मासूम गौरांत को असमय ही छीन लिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की सांसें बचाने के लिए बदहवास परिजन उसे नैनीताल से हल्द्वानी और फिर वहां से दिल्ली लेकर भागे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश के रानापुर जागुआ निवासी विशाल सोनी परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। परिवार भवाली रोड स्थित जोखिया क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह बच्चे कमरे के बाहर बालकनी में खेल रहे थे। इसी दौरान बालकनी की रेलिंग में शीशा नहीं होने के कारण तीन वर्षीय गौरांत का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद होटल में चीखपुकार मच गई। परिवार के लोग बदहवास हाल में मासूम को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर सुनील ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। जांच में सिर और गर्दन में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

पिता विशाल सोनी के अनुसार दिल्ली पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले ही गौरांत की सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर पहले तक परिवार के साथ हंसता-खेलता मासूम अब केवल यादों में रह गया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह हादसा होटलों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि बालकनी और ऊंचे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद यह हादसा नहीं होता। बता दें कि एक सप्ताह पहले तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल के रिसेप्शन से भी दो वर्षीय बच्ची नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

और पढ़े  देहरादून- तैयार हो जाएं युवा, उत्तराखंड में पीसीएस के 63 पदों के लिए होगी भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love