देहरादून: विमान दुर्घटना की हुई मॉक ड्रिल, सभी एजेंसियां हुईं अलर्ट, पैसेंजरों को सुरक्षित बाहर निकाला

देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम प्लेन क्रैश की माॅक ड्रिल का अभ्यास हुआ। जिसमें सीआईएसएफ, एएआई, उत्तराखंड पुलिस, बम निरोधक दस्ता, मेडिकल टीम, एयरलाइंस एजेंसियों, फायर ब्रिगेड आदि ने भाग लिया। काल्पनिक परिदृश्य में देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे एक विमान के क्रैश होने की सूचना फ्लैश की गई। सूचना फ्लैश होते ही एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी एजेंसियां सक्रिय हो गईं। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची।

प्लेन क्रैश की डमी के रूप में एक बस के अंदर डमी हवाई पैसेंजर बिठाए गए। जिसके बाद आग लगने की स्थिति और दूसरी आपात स्थिति का अभ्यास किया गया। रनवे पर एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और दूसरे वाहन सायरन बजाते हुए इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए।

मॉक डि्रल के दौरान एयरपोर्ट के रनवे के पास आग का धुंआ दिखाई दिया। जिसके बाद डमी पैसेंजरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इस कार्य में एएआई के अधिकारियों ने भी अपना योगदान दिया। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी और सीआईएसएफ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शाम साढे-आठ बजे से लेकर करीब साढे नौ बजे तक एयरपोर्ट पर मॉक डि्रल की गई। मॉक डि्रल का उद्देश्य आपात स्थिति में हवाई पैसेंजरों और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना था।
और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…