6 महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कौन और कब तक कर सकता है अप्लाई?

Spread the love

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज कोर्स) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट bridge.nios.ac.in पर जारी है।

यह ब्रिज कोर्स उन शिक्षकों के लिए शुरू किया गया है जिनके पास बी.एड. की डिग्री है और जो प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाना जारी रखना चाहते हैं। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना है, ताकि वे प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षा दे सकें।

आधिकारिक नोटिस में क्या है लिखा?

एनआईओएस ने 15 अप्रैल 2026 को जारी नोटिफिकेशन संख्या 14/2026 के तहत प्राइमरी टीचर एजुकेशन में 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 30 अप्रैल 2026 तक खुला रखा गया था, जिसके दौरान पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे।

इसके बाद विभिन्न हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) की ओर से रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने और पोर्टल को दोबारा खोलने के अनुरोध प्राप्त हुए। इन अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने योग्य उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है, ताकि छूटे हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकें।

 

 

कौन कर सकता है आवेदन?

यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के समग्र मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। जिन प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बी.एड. योग्यता के आधार पर हुई थी, उनके लिए अपनी सेवा पात्रता बनाए रखने हेतु इस 6 माह के ब्रिज कोर्स को पूरा करना अनिवार्य है।

और पढ़े  BJP- नितिन नवीन की टीम में दिखी पीडीए की काट, UP के आठ चेहरों को शामिल करने के हैं ये मायने

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • बी.एड. की मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र
  • नियुक्ति पत्र (Appointment Letter)
  • संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (Self-Declaration Certificate)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, यदि एनआईओएस द्वारा मांगे जाएं।

आवेदन कैसे करें?

  • एनआईओएस ब्रिज कोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Bridge Course Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बी.एड. प्रमाणपत्र, नियुक्ति पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन विवरण को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।

Spread the love
  • Related Posts

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Himachal- डीएफओ ने नहीं सुनी विधायक की बात, अनुराधा राणा ने की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्थानीय डीएफओ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में की है। विधायक का आरोप है कि…


    Spread the love