2026 अमरनाथ यात्रा- बाबा बर्फानी के स्वागत को तैयार कश्मीर, अब 57 दिन गूंजेगा हर-हर महादेव

तीन जुलाई से शुरू हो रही 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को बालटाल और नुनवान आधार शिविरों में पहुंचेगा। यात्रा को लेकर घाटी पूरी तरह शिवमय हो गई है और प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड तथा सुरक्षा एजेंसियां श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जम्मू से आज रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था 
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मौके पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो गए। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन की पवित्र यात्रा 48 किमी लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किमी लंबे बालटाल मार्ग से तीन जुलाई को शुरू होगी। श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना किया जाएगा।

यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले मौसम ने जरूर चुनौती पेश की। बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा तक भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे दुर्गम मार्गों पर काम प्रभावित हुआ। हालांकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मार्ग को सुचारु बनाने में जुटी हैं। बालटाल से पवित्र गुफा तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे कठिन मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम बनाया जा रहा है।

 

बालटाल और नुनवान दोनों आधार शिविरों में भव्य लंगर, पंडाल और अन्य सुविधाएं तैयार हैं। देशभर से पहुंचे सेवा संगठनों के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उत्साहित हैं। शिविरों में भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्री बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा संस्थान, लखनऊ के स्वामी अर्पिता नंद ने बताया कि वे पिछले नौ वर्षों से लगातार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं और इस बार भी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। वहीं सेवादार रत्नेश वर्मा ने कहा कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अभेद्य सुरक्षा घेरा
यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारतीय सेना ऑपरेशन शिवा के तहत ऊंचाई वाले इलाकों, संवेदनशील मार्गों और दर्रों पर लगातार निगरानी रख रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑपरेशन हॉक आई के माध्यम से खुफिया निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से यात्रा मार्ग की सुरक्षा में तैनात हैं।

और पढ़े  श्रीनगर: बडगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर, 3 और आतंकवादी घिरे; सुरक्षाबलों का इलाके में तलाशी अभियान जारी
श्रद्धालु निश्चिंत होकर आएं : एलजी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को प्रथम पूजा के बाद देशभर के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बलों ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा, देशभर के श्रद्धालु आएं, धैर्य और श्रद्धा के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करें। हमें विश्वास है कि इस वर्ष की यात्रा पिछले वर्ष से भी अधिक सफल और सुव्यवस्थित होगी।
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…