राममंदिर मामले में नया मोड़: ट्रस्ट सदस्य महंत दिनेंद्र दास बोले- पूरे विवाद के लिए गोपाल राव जिम्मेदार हैं

Spread the love

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास महाराज ने राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर मंदिर के सहायक प्रशासक गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद के लिए गोपाल राव जिम्मेदार हैं और वह मंदिर की परंपराओं से हटकर राजनीति कर रहे हैं।

महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ट्रस्टी भगवान राम की परंपराओं का पालन करते हैं, जबकि गोपाल राव ऐसा नहीं करते। उनके अनुसार गोपाल राव अनावश्यक रूप से मामलों को उलझाते हैं और इसी वजह से यह विवाद गहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर प्रशासन में राजनीति का माहौल बनाया जा रहा है।

 

 

गलत लागों से पूछताछ हो रही’

उधर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को भी बेवजह मामले में नहीं घसीटना चाहिए। उनका कहना था कि कुछ ऐसे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है जिनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

 

प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, उनके खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया कानून के अनुसार आगे बढ़ेगी। अदालत में सुनवाई निर्धारित तिथियों पर होगी और आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी पेशी कराई जाएगी।

 

इस बीच, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि एसआईटी निष्पक्ष जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने भी कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल एसआईटी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: पहले पानी बेचता था अविनाश, फिर राम मंदिर में मिली नौकरी, पढ़ें...

Spread the love
  • Related Posts

    UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले,यूपी पुलिस में धड़ाधड़ तबादले, 125 डिप्टी एसपी इधर से उधर, देखें किसे कहां मिली तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश पुलिस में ताबड़तोड़ फेरबदल किए गए हैं। गुरुवार को एक साथ 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें वो सभी अधिकारी शामिल हैं, निरीक्षक…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: अयोध्या में सड़क पर उतरे वकील, बोले- चंपत राय पर दर्ज करो FIR, पुलिस ने दौड़कर रोका

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत…


    Spread the love