6 साल की बच्ची से 75 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, बालिका की हालत देख परिजनों के उड़े होश

Spread the love

निहाल आई छह साल की बालिका से रविवार को 75 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ले में उनके भाई रहते हैं। वह भाई के यहां शादी समारोह में आई थी।

28 जून की दोपहर उनकी बेटी मोहल्ले में दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। मल्हौंवा रोड नहर बाईपास निवासी चांद खां (75) उनकी बेटी को उठा ले गया। आरोप है कि एकांत में ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची बालिका की हालत देख परिजन के होश उड़ गए।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार को तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बताया कि आरोपी चांद खां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चंदा चोरी: 'गोपाल के आने से बिगड़ी व्यवस्था, ट्रस्ट के सदस्य नहीं हैं, फिर भी...'नया खुलासा
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- सरकारी भूमि घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक अपर नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love      संभल में कथित सरकारी भूमि घोटाले के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक अपर नगर…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: एकांतवास में चंपत राय बोले- कलंक लेकर नहीं जाऊंगा, अयोध्या में पूरी हुई सेवा

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, एकांतवास में…


    Spread the love