अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन: आतंकियों का मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार, 12 से ज्यादा घुसपैठ में मदद का आरोप

Spread the love

मरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी आतंकियों के मददगार हाजी लतीफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 12 से अधिक आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने में मदद की थी।

 

जांच एजेंसियों का कहना है कि हाजी लतीफ लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हैंडलर्स के संपर्क में था। वह आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, सुरक्षित ठिकाने और सीमावर्ती क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों तक पहुंचाने में सहयोग करता था। पुलिस का दावा है कि उसकी गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हाजी लतीफ का नाम पहली बार हीरानगर के सैडा सोहल क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर के बाद जांच के दौरान सामने आया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके खिलाफ सबूत जुटाए और कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  80वां स्वतंत्रता दिवस- लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • Related Posts

    80वां स्वतंत्रता दिवस- लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

    Spread the love

    Spread the loveभारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में  देशभक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिला।…


    Spread the love

    जम्मू- बड़ा हादसा: ‘वीरांगना’ प्रोजेक्ट के बच्चों से भरी मेटाडोर पलटी, 30 घायल, 2 की हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the love शहर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर रविवार रात करीब सवा नौ बजे बच्चों से भरी मेटाडोर पलट गई। मेटाडोर में ‘प्रोजेक्ट वीरांगना’ के तहत…


    Spread the love