नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी

सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक बह गए। एसडीआरएफ की ओर से युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम पौड़ी से सूचना मिली कि सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में बह गए।

सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि दिल्ली से आए छह युवकों का एक समूह सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान दो युवक नदी के बीच गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

घटना की सूचना उनके साथियों की ओर से जिला कंट्रोल रूम को दी गई। बताया कि बहे युवक की तलाश की जा रही है। युवकों का विवरण प्रेम(26) पुत्र हरीश चंद्र, निवासी जड़ौदा, बुराड़ी, नई दिल्ली और राजन (24) पिता का नाम अज्ञात निवासी संगम विहार, दिल्ली है। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो गया है। सर्च अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…