देहरादून: निहंगों से वार्ता के बाद कुल्हाल चेक पोस्ट से बैरिकेड हटाए, बहाल हुआ यातायात, घंटों बाद मिली राहत

Spread the love

बृहस्पतिवार रात को निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल चेक पोस्ट बैरिकेड तोड़कर राज्य सीमा में दाखिल हो गया था। जत्थे को समझा बुझाकर वापस भेजने के बाद चेक पोस्ट पर फिर से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह कई निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहन चेक पोस्ट पर फंस गए। कड़ी धूप के बीच लोग पैदल ही बैरिकेडिंग के किनारे से निकलकर आवागमन करते रहे। खासकर महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 2.40 पर बैरिकेड को हटाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हालांकि कुल्हाल चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग के बाद लोगों पर नए पुल से बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन करने का विकल्प था। लेकिन सुबह चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग के कारण पुराने पुल से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम गए। पुल पर कई निजी और छोटे-बड़े यात्री वाहन भी फंसे हुए थे। अधिकतर वाहन दोनों राज्यों के बीच दैनिक आवाजाही करने वाले कर्मचारियों, फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मियों और अन्य लोगों के थे।

 

प्रशासन, पुलिस और निहंग सिखों के बीच हुई वार्ता के शांति व्यवस्था बहाल हो गई थी। उसके बाद पुलिस की ओर से चेक पोस्ट से बैरिकेड हटा दिए गए। पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारू कराया। सुरक्षा की दृष्टि से चेक पोस्ट पर कुछ-कुछ दूरी पर पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार में जमीन घोटाला: निलंबित आईएएस वरुण चौधरी समेत 10 लोगों पर कार्रवाई, विजिलेंस ने दर्ज की FIR
  • Related Posts

    देहरादून: कम नहीं हो रहा तनाव, पांवटा साहिब में रुके निहंग, जिले में हाईअलर्ट, बॉर्डर पर सख्त निगरानी

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग में निहंग सिखों के साथ हुए विवाद से बढ़ा तनाव कम नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन से बातचीत में निहंग सिखों ने दो दिन तक पांवटा…


    Spread the love

    ऋषिकेश- मारपीट में घायल साथी का हालचाल पूछने एम्स पहुंचे निहंग

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग में निहंग सिखों व स्थानीय युवाओं के बीच हुई मारपीट में घायल एक निहंग को एम्स में भर्ती किया गया है। जिसे देखने के लिए निहंगों का…


    Spread the love