ऋषिकेश- मारपीट में घायल साथी का हालचाल पूछने एम्स पहुंचे निहंग

र्णप्रयाग में निहंग सिखों व स्थानीय युवाओं के बीच हुई मारपीट में घायल एक निहंग को एम्स में भर्ती किया गया है। जिसे देखने के लिए निहंगों का एक दल एम्स पहुंचा। निहंगों ने एम्स में हो रहे उपचार को बेहतर बताया। इस संबंध में निहंगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बीते बृहस्पतिवार को हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोके गए निहंगों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगे रखी थी। जिनमें एक मांग एम्स में भर्ती निहंग से मुलाकात की भी थी। शुक्रवार सुबह से ही आशंका जताई जा रही थी कि निहंगों का एक दल ऋषिकेश एम्स पहुंच कर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात कर उसका हाल चाल जानेगा।

 

हांलाकि पुलिस प्रशासन और एम्स प्रशासन इस बात से इंकार करता रहा। निहंग सिखों के एक दल ने एम्स पहुंचकर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात की पर प्रशासन ने इसे पूरी तहर गोपनीय रखा। लेकिन निहंगों के ग्रुप ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल दिया। जिसके बाद खुलासा हुआ। जिसमें निहंग एम्स में उपचार को बेहतर बता रहे हैं।

निहंग यह भी कह रहे हैं कि प्रशासन बेहतर सहयोग कर रहा हैं। निहंग वीडियों के माध्यम से सभी संगतों से शांति बनाए रखने की अपील भी कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…