हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सम्मान के लिए कहा- धन्यवाद

Spread the love

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए वह आभारी हैं और दावा किया कि वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके नाम पर भारत में इस तरह सड़क का नाम रखा गया है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘भारत के हैदराबाद में नया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद’।

 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सड़क के नामकरण से जुड़ी स्मारक पट्टिका का अनावरण करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है सड़क
यह सड़क हैदराबाद में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है। इसके आसपास कई बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन शामिल हैं।

तेलंगाना सरकार ने क्या कहा?
वहीं, तेलंगाना सरकार ने कहा कि ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नामकरण अमेरिका के प्रति सम्मान का प्रतीक है। साथ ही यह हैदराबाद की भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती अहमियत और दोनों देशों के बीच मजबूत होते सहयोग को भी दर्शाता है। सरकार के अनुसार, यह कदम हैदराबाद को वैश्विक निवेश, प्रौद्योगिकी और भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में भी एक प्रतीकात्मक पहल है।

और पढ़े  India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love