पश्चिम एशिया: ईरान पर अमेरिका का पलटवार, मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों पर किए हवाई हमले

Spread the love

मेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसके ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों व तटीय रडार साइट्स पर हमले किए हैं। यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया।

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। यह कार्रवाई तब हुई, जब 25 जून को ईरान ने एम/वी एवर लवली नामक जहाज पर एकतरफा हमला ड्रोन से हमला किया था।

अमेरिकी सेना ने कहा कि वाणिज्यिक नौवहन पर ईरान की यह ‘अनुचित आक्रामकता’ संघर्ष विराम का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान का यह खतरनाक व्यवहार नौवहन की स्वतंत्रता को कमजोर करता है, जबकि इस अहम अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से लगातार व्यापार बढ़ रहा है।
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को मदद प्रदान कर रही अमेरिकी सेना
सेंटकॉम ने यह भी बताया कि उसकी सेनाएं होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने में सहायता और समन्वय प्रदान कर रही हैं। अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में लगातार मौजूद है और सतर्क है, ताकि ईरान के साथ हुए समझौते के सभी नियमों का पालन हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

Spread the love
और पढ़े  ईरान पर होगी सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई',अमेरिका की ईरान के सहयोगियों को चेतावनी
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love