दयारा बुग्याल के लिए ट्रैकिंग पर गई बबीता 29 मई से लापता है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है। अब परिजनों ने बबीता का पता लगाने के लिए बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने की बात कही है।
चिल्किया निवासी बबीता पांडेय एमबीए की छात्रा है। 25 मई को वह अपने दो दोस्तों के साथ दयारा बुग्याल के ट्रैकिंग पर गई थी। 29 मई की रात वह गोई क्षेत्र टेंट लगाकर रुके थे। इसके बाद बबीता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। 31 मई को घटना की जानकारी मिलने के बाद भाई हर्षित और मां अंजू बबीता की खोज में दयारा बुग्याल पहुंच गए। बबीता का सुराग नहीं लगने पर वे घर लौट आए। बबीता के पिता गोपाल पांडेय ने बताया कि बेटी की वापसी के लिए सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मदद मांगने की तैयारी कर रहे हैं।






