हाईटेक बनेंगे 75 सीएम श्री स्कूल, स्मार्ट क्लास से साइंस-टेक्नोलॉजी पार्क तक मिलेगी सुविधा

Spread the love

 

 

 

दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों का स्वरूप जल्द बदलने वाला है। बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक माहौल देने के लिए इन स्कूलों में करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक सुधार और नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में 264 करोड़ 90 लाख 88 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। योजना के तहत स्कूल भवनों की मरम्मत के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, तकनीक आधारित और विद्यार्थियों के अनुकूल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत सीएम श्री स्कूलों के प्रवेश द्वारों का नया डिजाइन तैयार किया जाएगा। स्कूलों पर सीएम श्री का लोगो और नाम प्रदर्शित किया जाएगा।

भवनों में सीलन, नमी और खराब प्लास्टर की समस्या दूर की जाएगी। वाटरप्रूफिंग, पेंटिंग, बाउंड्री वॉल, फेंसिंग, शौचालय, पेयजल, सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत के अनुसार खेल सुविधाओं का विकास और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा।
परियोजना में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी गई है। स्कूलों में दिव्यांग अनुकूल रैंप, टैक्सटाइल पाथ और हैंडरेल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
सरकार का लक्ष्य केवल स्कूल भवनों की मरम्मत करना नहीं, बल्कि ऐसे आधुनिक शिक्षण परिसर तैयार करना है, जहां विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ, समावेशी और तकनीक सक्षम वातावरण मिल सके। योजना को अगले साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री 

Spread the love
और पढ़े  वंदे मातरम- लाल किले पर पहली बार गूंजा वंदे मातरम, देश की 150 साल की विरासत का भव्य जश्न, जानिए इतिहास
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल…


    Spread the love