काला जादू’ का लांछन और प्रताड़ना: डेढ़ साल की बेटी की मां ने क्यों दी जान? आखिरी वीडियो में बयां किया दर्द

Spread the love

बाहरी दिल्ली के नांगलोई में टीना नाम की 24 साल की विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले महिला ने वीडियो बनाकर पिता से गुजारिश की है कि मेरी बच्ची किसी को मत देना।

महिला ने आखिरी वीडियो में दर्द बयां करते हुए बताया कि वो ससुराल में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हो रही थी। टीना की करीब ढाई साल पहले रोहित से शादी हुई थी। वह पति के साथ दिल्ली के नांगलोई में रह रही थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है। पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीडियो में महिला ने अपने पिता से गुहार लगाई कि मेरी मौत पर लड़ना नहीं। बस मेरी बच्ची का ख्याल रखना। उसे किसी को भी मत देना, मेरे पति को भी नहीं। वीडियो बनाने के बाद टीना ने अपनी जान दे दी।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली के नांगलोई में मंगलवार की दोपहर को टीना का शव पंखे से लटका मिला। सुचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। टीना के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला जिसमें महिला ने अपना सारा दर्द बयां किया था। टीना ने आखिरी वीडियो में ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह बस छोटा सा परिवार चाहती थी लेकिन उसके ऊपर काला जादू करने का लांछन लगाया गया। महिला ने रोते हुए अपने पिता से कहा कि मेरे ससुराल वाले अच्छे नहीं हैं।

और पढ़े  Modi Cabinet-: मानसून सत्र तक टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, फिलहाल दो-तिहाई बहुमत जुटाने पर निगाह

पति शराब के नशे में उसे पीटता था
तहसीलदार/मुंडका ने टीना की मां के बयान दर्ज किए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि रोहित शराब के नशे में मेरी बेटी को पीटता था। रोहित के सिर में लगी गंभीर चोट का इलाज चल रहा है, जो कुछ महीने पहले एक दुर्घटना में लगी थी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रोहित की हालत भी ठीक नहीं है।

 

ख्याला इलाके में भी विवाहिता की मौत, फंदा लगा दी जान
ख्याला इलाके में बुधवार रात विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। शिनाख्त 24 साल की काजल के रूप में हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर क्रूरता और उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया रघुवीर नगर एफ ब्लॉक में महिला को उसके किराए के कमरे के अंदर पड़ा हुआ पाया गया। गर्दन पर फंदे का निशान देखा गया। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल की शादी को लगभग तीन साल होने की वजह से पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए।


Spread the love
  • Related Posts

    हाईटेक बनेंगे 75 सीएम श्री स्कूल, स्मार्ट क्लास से साइंस-टेक्नोलॉजी पार्क तक मिलेगी सुविधा

    Spread the love

    Spread the love      दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों का स्वरूप जल्द बदलने वाला है। बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक माहौल देने के लिए इन स्कूलों में…


    Spread the love

    ड्रग माफियाओं पर प्रहार: अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप, 6 हजार करोड़ के नशीले पदार्थ किए गए नष्ट

    Spread the love

    Spread the loveदेश में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ केंद्र सरकार अपनी कार्रवाई को और तेज करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर…


    Spread the love