West Asia- UN की एजेंसी ने रोकी होर्मुज में जहाजों की निकासी, नेतन्याहू बोले- लेबनान में तैनात रहेगी सेना

Spread the love

स्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर कहा  कि इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान, सीरिया और गाजा में ‘जितने समय तक जरूरी होगा, उतने समय तक’ अपनी मौजूदगी बनाए रखेगी। यह बयान उन्होंने दक्षिणी इस्राइल में अधिकारियों के एक दीक्षांत समारोह के दौरान दिया।

इटली के विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से बात की

इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बात की। ताजानी ने साफ किया कि इटली ने ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इटली ने अपने सैन्य अड्डों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए कभी नहीं होने दिया। इसके साथ ही ताजानी ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने की मांग की।

ईरान के जमा पैसे से खरीदे जाएंगे कृषि उत्पाद: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान की जमा की गई संपत्तियों का इस्तेमाल अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने के लिए किया जाएगा। उन्होंने एक कार्यक्रम में अमेरिकी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम उनका कुछ पैसा लेंगे और उससे गेहूं, सोयाबीन और मक्का जैसी फसलें खरीदेंगे। यह प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और काफी बड़ी होगी। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ईरान के जमा किए गए धन का उपयोग अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने में किया जाएगा, जिन्हें बाद में ईरान को उपलब्ध कराया जाएगा।

आज की प्रमुख घटनाएं-

  • अमेरिका और इस्राइल के हमलों में दक्षिणी तेहरान में 12 लोगों की मौत हुई।
  • लेबनान में इस्राइली हमलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 33 लोगों की जान गई, जिनमें 15 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है।
  • लेबनान से उत्तरी इस्राइल पर दागे गए रॉकेटों से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
  • यूएई ने कहा कि बहरीन में ईरान के हमले में उसकी सशस्त्र सेना के साथ काम कर रहे मोरक्को के एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई सैनिक घायल हुए।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जारी है और तेहरान समझौता करना चाहता है।
  • ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने ट्रंप के बातचीत संबंधी दावे को ‘फर्जी खबर’ बताया और कहा कि इसका इस्तेमाल वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
  • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टाइनमायर के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका-इस्राइल युद्ध को ‘अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन’ बताया।
और पढ़े  महज 5.5KM दूर रहते हैं बेटे, पिता का शव 5 दिनों तक सड़ता रहा, समझाने पर शव लेने आए बेटे

यूएन की समुद्री एजेंसी ने रोकी जहाजों की निकासी की योजना

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये जहाजों की निकासी की योजना को रोक दिया है। यह कदम तब उठाया गया है, जब ब्रिटिश सेना ने जानकारी दी कि गुरुवार को ओमान के तट के पास एक जहाज पर प्रक्षेप्य (प्रोजेक्टाइल) से हमला किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के प्रमुख ने कहा कि जब तक एजेंसी को निकासी सूची में शामिल जहाजों और पूरे क्षेत्र के लिए सुरक्षा की गारंटी की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक इस योजना को स्थगित रखा जाएगा।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह प्रक्षेप्य किसने दागा और किस प्रकार के जहाज को निशाना बनाया गया था। यह हमला उस खबर के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि ईरान ने बिना इजाजत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को रोकने की धमकी दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love