नगरासू गुरुद्वारा- दहशत के 27 घंटे: कब्जे में रखे थे सेवादार, सीसीटीवी तोड़े, तैनात रही पुलिस और आईटीबीपी

Spread the love

त्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से चल रहा निहंगों का हाई वोल्टेज ड्रामा रविवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन और निहंगों के बीच तीन दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद देर शाम फिर वार्ता के बाद निहंग माने और 27 घंटे बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने बंधक बनाए गए सेवादार नवतेज सिंह को भी छोड़ दिया है। एक निहंग अकाल सिंह भी नीचे आ गए हैं। अभी छह निहंग अंदर हैं, जिनसे वार्ता की जा रही है।

 

तैनात रही पुलिस और आईटीबीपी
बता दें कि पूरा दिन प्रशासन लगातार निहंगों को वार्ता के लिए बुलाता रहा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने भी स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए। एसपी नीहारिका तोमर ने करीब एक घंटे तक फोन पर निहंगों से बातचीत की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। दिनभर गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस, आईटीबीपी, एटीएस और अन्य सुरक्षा बल तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहीं। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा।

 

इंटरनेट सेवा रही बंद, संचार व्यवस्था प्रभावित
निहंगों के घटनाक्रम और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो के बीच प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी। इससे क्षेत्र में संचार सेवाएं प्रभावित रहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने पर भी रोक लगी रही। 

 

सीसीटीवी तोड़े, पानी की सप्लाई रोकी 
नगरासू गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा बेहंत सिंह ने बताया शनिवार को कुछ निहंग गुरुद्वारे पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे की छत पर चढ़ने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, पेयजल आपूर्ति बंद कर दी और पत्थरबाजी भी की, जिससे गुरुद्वारे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि कई बार निहंगों से शांतिपूर्वक नीचे उतरने का अनुरोध किया गया। उन्हें सुरक्षित पंजाब भेजने की बात भी कही गई, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि वह पिछले 28 वर्षों से गुरुद्वारे की सेवा कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की स्थिति पहली बार देखने को मिली है।

और पढ़े  देहरादून- BJP नेता का कत्ल: विकासनगर में आगजनी, पथराव और बवाल के बाद 25 मुस्लिम परिवार छोड़ गए घर, मस्जिद पर भी ताला

 

 

कब क्या हुआ पल पल का घटनाक्रम

  • शनिवार 4 बजे: सात निहंग दो लोगों को साथ लेकर गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर चढ़ गए।
  • शाम 5 बजे: कमरों से गद्दे, रजाई और अन्य सामान निकालकर प्रवेश मार्ग अवरुद्ध किए गए।
  • शाम 6 बजे: गुरुद्वारे के भीतर तनाव बढ़ना शुरू हुआ।
  • शाम 7 बजे: गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने वार्ता का प्रयास किया।
  • रात 8 बजे: निहंगों ने जयकारों के उद्घोष शुरू किए।
  • रात 9 बजे: पुलिस और आईटीबीपी ने गुरुद्वारे की घेराबंदी की।
  • रात 10 बजे: क्षेत्रीय लोगों और निहंगों के बीच विवाद बढ़ा।
  • रात 11 बजे: गुरुद्वारे की पेयजल आपूर्ति बाधित हुई।
  • रात 12 बजे: ऊपरी मंजिलों में लगे कई बिजली के बल्ब तोड़ दिए गए।
  • रात 1 बजे: सुरक्षा कारणों से अधिकांश स्थानीय लोग क्षेत्र छोड़कर घर लौट गए।
  • रात 2 बजे: निहंगों ने दोबारा शोर-शराबा किया और छत की ईंट की दीवार को नुकसान पहुंचाया।
  • रात 3 बजे: गुरुद्वारे की दीवारों पर लगी टाइलें उखाड़ी गईं।
  • रात 3:30 से सुबह 5:30 बजे तक: सड़क और वाहनों पर पत्थर फेंके गए। इसके बाद पुलिस ने अपने वाहनों को हटाया
  • रविवार सुबह 6 बजे: हालात कुछ शांत हुए।
  • रविवार शाम 4 बजे तक: गुरुद्वारे में गतिरोध बना रहा और सुरक्षा बल मौके पर तैनात है।
  • रात करीब आठ बजे निहंग प्रशासन से वार्ता के बाद मानें।

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर 4 ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी…


    Spread the love