उत्तराखंड : राज्य में 12वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं को अब टैबलेट के लिए दिए जाएंगे इतने रुपए, जारी हुए आदेश ।

उत्तराखंड बोर्ड के 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए पैसे दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर स्कूल, ब्लॉक और बच्चों के अकाउंट नंबर मांगे गए हैं। अमर उजाला ने छात्रों के खातों में बीडीटी से पैसा दिए जाने की खबर को 18 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा पैसा
शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के एक लाख 59 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में इसके लिए धनराशि आएगी। टैबलेट खरीद के लिए सरकार की ओर से शासन और निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। निर्णय लिया गया था कि यह कमेटी माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए टेबलेट खरीदेगी।

और पढ़े  हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…