उत्तरकाशी Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

खालसी रोड पर शुक्रवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दूसरा युवक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सहित राजस्व पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। दूसरी ओर मृतक के शव का खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमांई ने बताया कि शुक्रवार शाम खालसी निवासी सूरज(24) पुत्र श्याम सिंह और सुमन पंवार(25) पुत्र चंदर सिंह अपनी कार की धुलाई कर मंडरसगाड़ से वापस जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण सहित राजस्व पुलिस सहित पुलिस मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना में घायल सुमन पंवार को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। वहां पर उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: एनएसए और सीडीएस ने की सैन्य गतिविधियों की समीक्षा, गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों का बढ़ाया मनोबल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 5 जिलों के मतदाताओं का यूपी की वोटर लिस्ट से मिलान, आयोग ने शुरू किया डीएसई विद पीएसई अभियान

    उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आखिरी पड़ाव में चुनाव आयोग ने पांच जिलों में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (डीएसई) विद फोटोग्राफिक सिमिलर एंट्री (पीएसई) शुरू कर दिया…

    UP- दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ जवानों ने की सामूहिक हैवानियत, विधायक के फॉर्म हाउस में दरिंदगी की पूरी कहानी

    अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित खानपुर (उत्तराखंड) के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…