काशीपुर- शरारत ने ली जान..सहकर्मी ने एयर प्रेशर पाइप से पेट में भरी हवा, आंतें फटीं और दम तोड़ा

नोएडा के रबूपुरा में सहकर्मियों की शरारत का शिकार हुए एक फैक्ट्री कर्मी समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों ने एयरप्रेशर  से फैक्ट्री कर्मी के पेट में हवा भर दी। आंत फटने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को यहां कुंडा लाकर दफन किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी सहकर्मी काशीपुर निवासी दिलशाद और जीशान को गिरफ्तार कर लिया है।

यमुना सिटी के रबूपुरा में सेक्टर-29 में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में 16 जून की सुबह तीन सफाई कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। तीनों काशीपुर के रहने वाले थे। घटनाक्रम के अनुसार कंपनी में झाड़ू लगा रहा था। वहीं दूसरा सहकर्मी दिलशाद एयर प्रेशर से हवा डाल रहा था। जीशान भी वहीं मौके पर मौजूद था। इसी दौरान दिलशाद को शरारत सूझी और उसने समीर के गुदा द्वार पर प्रेशर पाइप लगाकर हवा भरनी शुरू कर दी। देखते ही देखते समीर चीखने लगा और उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। खून बहते देख दोनों घबरा गए और तत्काल सुपरवाइजर को जानकारी दी। समीर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयर प्रेशर के कारण समीर की आंत फट गई थी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक समीर चार बहनों का अकेला भाई था। समीर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि अपनी बहनों की शादी के लिए वह घर से कमाने निकला था और अपनी कमाई से बहनों की शादी करना चाहता था। उधर दोनों आराेपियों के खिलाफ कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5 जिलों के मतदाताओं का यूपी की वोटर लिस्ट से मिलान, आयोग ने शुरू किया डीएसई विद पीएसई अभियान
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 5 जिलों के मतदाताओं का यूपी की वोटर लिस्ट से मिलान, आयोग ने शुरू किया डीएसई विद पीएसई अभियान

    उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आखिरी पड़ाव में चुनाव आयोग ने पांच जिलों में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (डीएसई) विद फोटोग्राफिक सिमिलर एंट्री (पीएसई) शुरू कर दिया…

    UP- दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ जवानों ने की सामूहिक हैवानियत, विधायक के फॉर्म हाउस में दरिंदगी की पूरी कहानी

    अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित खानपुर (उत्तराखंड) के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…