बड़ी कार्रवाई- अलीगढ़ जिले के 14 विद्यालयों की मान्यता समाप्त, यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलीगढ़ जिले के 14 स्ववित्तपोषित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर दी है। परिषद ने यह कार्रवाई शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य न होने और छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं में शामिल न होने के आधार पर की है।

परिषद की जांच में सामने आया कि संबंधित विद्यालयों में लंबे समय से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थीं। जिन विद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई हैं, उनमें बीपी गुप्ता हाईस्कूल अतरौली, एसएचपी सिंह इंटर कॉलेज गभाना, श्री एसपीएसएच सेकेंडरी स्कूल रामनगर, सरस्वती महादेवी हाईस्कूल ज्ञानपुर भोजपुर, श्री फूल सिंह हाईस्कूल बीजलपुर मादनपुर, एसकेजी हाईस्कूल शाहपुर थतोई इगलास शामिल हैं।

इनके अलावा बीएन हाईस्कूल जट्टारी, श्री परमानंद सिंह हाईस्कूल आनंदपुर, एसएमएस हाईस्कूल हुसैनपुर डांडो, विश्वकर्मा इंटर कॉलेज टप्पल, श्री एसआर मेमोरियल हाईस्कूल सांकरा, एसएमटी जेडीआरएस हाईस्कूल खड़ौआ, डीकेएस मेमोरियल हाईस्कूल अतरौली, श्री जयराम सिंह हाईस्कूल नगला हंस बोनाई भी शामिल हैं। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…