अयोध्या- विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक की भूमिका अहम : संतोष सिंह

Spread the love

 

 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के विजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि संगठन लगातार समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित कर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहा है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने देश के साथ-साथ अयोध्या के विकास को भी नई गति दी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर नागरिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के माध्यम से अयोध्या विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रही है। सम्मेलन को सेवा निवत्त प्रशासनिक अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा, पूर्व कुलानुशासक अजय प्रताप सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा मंजूषा पाण्डेय, बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व स्मति चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन राममोहन भारती ने किया।
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह,अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, शिवम्ं शुक्ला, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, शिवम सिंह, सुशील मिश्रा, अमित कुमार मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद्त सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
सम्मेलन के उपरांत राम की पैड़ी पर ‘प्रगति के पथ पर 12 वर्ष’ विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया गया। इसके बाद रामकथा पार्क में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक दर्जन पौधों का रोपण भी किया गया।

और पढ़े  ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love