ऋषिकेश- कौड़ियाला में डूबे गाजियाबाद के पर्यटक का शव बरामद, 5 दिन तक चला रेस्क्यू अभियान

Spread the love

षिकेश कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन बाद शिवपुरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को शव बरामद हुआ।

छह जून  की शाम करीब 6:15 बजे कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

क्षेत्रों में लगातार चला सर्च अभियान
डूबे व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय आशीष जैन निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी। घटना के बाद एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया।

 

एसडीआरएफ की टीमों ने पिछले कई दिनों से उपलब्ध सभी संसाधनों और आधुनिक सर्च तकनीकों का उपयोग करते हुए अभियान जारी रखा। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान शिवपुरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद कर लिया गया।

इस मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आशीष जैन के रूप में की। एसडीआरएफ निरीछक कविन्द्र सजवान ने  बताया कि क्षेत्र में पूर्व से लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी सर्च अभियान लगातार जारी है।


Spread the love
और पढ़े  भारत चीन सीमा पर हादसा: माणा के पास खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलटा, युवक की मौत
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love