सुप्रीमकोर्ट की बड़ी पहल-: अब बाहर सुलझेगा दो महिला अधिकारियों का पुराना मुकदमा, पूर्व जज संभालेंगे जिम्मा

Spread the love

र्नाटक की दो बड़ी महिला अफसरों का झगड़ा अब कोर्ट के बाहर सुलझेगा। आईएएस रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस डी रूपा मौदगिल के बीच लंबे समय से मानहानि का विवाद चल रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस कानूनी लड़ाई से दोनों अफसरों का करियर बर्बाद हो रहा है।

 

करियर बर्बादी पर कोर्ट की चिंता
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कुरियन जोसेफ को मध्यस्थ बनाया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ये दोनों अधिकारी एक-दूसरे का करियर तबाह कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि यह विवाद अब कोर्ट में लड़ने के बजाय आपस में बातचीत से सुलझना चाहिए।

 

कानूनी कार्यवाही पर लगी रोक
सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में दोनों अफसरों को अंतरिम राहत भी दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जब तक मध्यस्थता की प्रक्रिया चलेगी, तब तक दोनों के मामलों की अदालती कार्यवाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। अब रोहिणी सिंधुरी और डी रूपा को जस्टिस कुरियन जोसेफ के सामने हाजिर होना होगा। शीर्ष अदालत को उम्मीद है कि पूर्व न्यायाधीश की देखरेख में यह विवाद शांति से सुलझ जाएगा।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद
यह पूरा विवाद साल 2023 में शुरू हुआ था। तब दोनों महिला अफसरों ने एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से कई गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर छिड़ी यह जंग इतनी बढ़ी कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मुकदमे ठोक दिए। रोहिणी सिंधुरी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर डी रूपा के केस को चुनौती दी थी। लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन- PM मोदी बोले- मैं सेवा को साधना के तौर पर देखता हूं, जनता ने दिया मौका  

Spread the love
  • Related Posts

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, FY26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में देश का सालाना…


    Spread the love

    पीएम किसान सम्मान निधि-: PM मोदी क्या पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveइस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस किस्त को 20 जून…


    Spread the love