जिस्मफरोशी: ग्राहक बन पहुंची ‘खाकी’, ऐसी सर्विस हुई ऑफर, पांच महिला पकड़ी गईं, ये सामान बरामद

Spread the love

ध्य दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र स्थित देशबंधु गुप्ता रोड एरिया में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो फौरन एक टीम का गठन कर नकली ग्राहक भेजा गया। बाद में नकली ग्राहक बनकर अंदर गए सिपाही ने टीम को इशारा किया तो वहां छापेमारी की गई।

पुलिस ने मौके से स्पा के मैनेजर-ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान सावेद अली उर्फ शाबिर (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने स्पा सेंटर से करीब 4200 रुपये और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। स्पा सेंटर से पांच महिलाओं को अनैतिक कार्य करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को 13 जून को खबर मिली कि डीबीजी रोड स्थित एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाया जा रहा है। खबर मिलने के बाद तुरंत एक टीम का गठन किया गया। सिपाही ललित को सादे कपड़ों में नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया।

इस बीच बातचीत के दौरान स्पा सेंटर के लोगों ने ललित से शारीरिक संबंध बनाने की बात की। बातचीत के बाद सौदा 1800 रुपये में तय हो गया। ललित ने आरोपियों को रुपये सौंप दिए। इसके बाद उसने बाहर इंतजार कर रही अपनी टीम को इशारा कर दिया। टीम ने अचानक वहां पर छापेमारी की। अंदर से सावेद अली को दबोच लिया गया।

इसके अलावा स्पा सेंटर में पांच महिलाएं मिलीं। इन सभी को लालच देकर इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद इनको शेल्टर होम में भेज दिया। पकड़े गए आरोपी सावेद ने बताया कि वह पिछले काफी समय से देहव्यापार का धंधा कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

और पढ़े  प्रधानमंत्री Modi Jhalmuri- 'ये वाला खिलाओ...', बंगाल के CM शुभेंदु ने PM मोदी को खिलाई झालमुड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका डील पर PM मोदी का पहला बयान, कहा- दोनों देशों के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी।…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई…


    Spread the love