देहरादून- सहस्त्रधारा रोड पर दिव्यांग से मारपीट: युवकों ने लाठी-डंडों से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, कार भी सीज

हस्त्रधारा रोड स्थित ऋषि नगर क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले दो आरोपियों राज और प्रियांशु को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हरियाणा नंबर की कार को भी सीज कर दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार सहस्त्रधारा रोड निवासी कवि कुमार ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया कि नौ जून की रात किसी बात को लेकर उनका हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने उन पर लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को सहस्त्रधारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज सिंह सुयाल निवासी गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ (हाल निवासी शिव गंगा एंक्लेव, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून) तथा प्रियांशु मिश्रा निवासी आगरा (हाल निवासी शिव गंगा एंक्लेव, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार संख्या एचआर-26-बीएम-1733 को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

और पढ़े  काठगोदाम-लालकुआं बाईपास के लिए 6 माह में होंगे टेंडर, डीपीआर बनाने का काम शुरू किया
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…