Bihar- सड़क हादसे में 3 थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, cm ने जताया दुःख

Spread the love

बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पुलिस अधिकारी पटना से एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने जिले लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अधिकारी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में मधेपुरा के बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, मधेपुरा के ही अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार और मधेपुरा के ही रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान शामिल थे। साजन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। साजन कुमार कैमूर जिला के मोहनिया के रहने वाले हैं। नीरज कुमार गया जिले के डिहुरी के रहने वाले हैं, वहीं ज्ञानेंद्र अमरेन्द्र कटिहार जिले के मनिहारी के निवासी हैं, जबकि चालक ज्योति मधेपुरा जिले के अमरपट्टी का रहने वाला था।

 

साहेबपुर कमाल के पास हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बखड्डा के पास नेशनल हाईवे 31 पर हुआ।बताया जाता है कि मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी एक सरकारी गाड़ी से वापस मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान बखड्डा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार तरीके से जा टकराई।

और पढ़े  Bihar- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या, ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका

तेज रफ्तार और कार अनियंत्रित होने से हुई घटना 
घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सड़क दुर्घटना में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारियों और उनके चालक समेत कुल चार लोगों की मृत्यु हुई है। ये सभी अधिकारी पटना से एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे, तभी साहेबपुर कमाल क्षेत्र में इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना सामने आ रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जानकारी मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडेय के साथ कई थानों की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। आननफानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मधेपुरा के  बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। अब पुलिस शवों के पोस्टमोर्टम की प्रक्रिया कर रही है।

 

पुलिस महकमे में शोक की लहर
एक साथ तीन होनहार थाना प्रभारियों और चालक की इस तरह असमय मौत से बिहार पुलिस एसोसिएशन और पूरे पुलिस महकमे में गहरा शोक है। मधेपुरा और बेगूसराय, दोनों ही जिलों में इस घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस प्रशासन मृतकों के परिजनों को सूचित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर तड़के पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, मची भगदड़, कई ट्रेनें प्रभावित

 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की 
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है, “बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों एवं वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति पूरे पुलिस परिवार के लिए गहरा आघात है। दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। इस दुःख की घड़ी में बिहार सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। ॐ शांति।”


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love