देहरादून- दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-BJP, पारदर्शी जांच की मांग

Spread the love

ई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस व भाजपा सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने होटल में सेफ का काम कर रहने वाले केशव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। वहीं भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग उठाई, जिससे निर्दोष को न्याय मिल सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मालवीय नगर में अग्निकांड की दुखद घटना है। लेकिन दिल्ली सरकार की कार्रवाई कष्टदायी है। होटल के सेफ उत्तराखंड निवासी केशव नेगी पर आरोप है कि आग बुझाने में योगदान नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आग बुझाने की जिम्मेदारी केशव नेगी की थी? जांच का विषय आग लगने के कारणों व नियमों का उल्लंघन होना चाहिए।

 

दिल्ली सरकार इस मामले मेंं हस्तक्षेप कर केशव नेगी को रिहा करे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बड़े आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। छोटी कर्मचारियों को आरोपी बनाना उचित नहीं है। अग्निकांड में होटल के बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केशव नेगी की गिरफ्तार के संबंध में मैंने व सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर अग्निकांड की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच करने के लिए कहा है। किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।

केशव नेगी को हम हरसंभव कानूनी सहयोग व न्याय दिलाने के प्रयास में साथ खड़े रहेंगे। उत्तराखंड के लोग देश विदेश में ईमानदारी, मेहनत व संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। हमें न्याय व्यवस्था विश्वास है लेकिन निर्दोष को न्याय अवश्य मिले।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: CEO फोन से भी कर सकेंगे मंदिर के 32 कैमरों की निगरानी, कार्यालय में लगेगी एलईडी स्क्रीन

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love