Today Horoscope 10 JUNE 2026 आज इन राशि वालों का किस्मत देगी साथ और करेंगे तरक्की, जानें आज का अपना  दैनिक राशिफल।

 

 

मेष राशि-आज आपको अपने गुस्से और शब्दों पर खास कंट्रोल रखने की जरूरत है। छोटी बात पर प्रतिक्रिया रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस से प्रशंसा मिलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में और मिठास घोलेगा।

वृषभ राशि –आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को विशेष सतर्क रहना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें। निवेश से जुड़े फैसले किसी के कहने पर लेने से बचें।

 

मिथुन राशि-आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। परिवार में किया हुआ कोई पुराना वादा पूरा करने का समय आ गया है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन बीती बातों को दोहराने से बचें। कहीं घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। अपने आसपास के लोगों से निजी बातें साझा करने में सावधानी रखें।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा और सहयोग से भरा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य हर कदम पर आपका साथ देंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपको हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। हालांकि किसी कानूनी मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। किसी काम के अधूरा रह जाने से मन थोड़ा परेशान रहेगा।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा। व्यापार में आप अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी से हल्की कहासुनी हो सकती है। आज किसी से धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी माताजी से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जिससे समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 13 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा , पढ़ें आज का राशिफल।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाने वाला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए शरीर के संकेतों को समझें। किसी रिश्तेदार की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है। माता की सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण भाइयों से चर्चा करना जरूरी होगा।

 

मीन राशि –आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खुद का खास ध्यान रखें। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। खास लोगों से मुलाकात आपका दिन खास बना देगी, हालांकि पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी सार्थक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और किसी महत्वपूर्ण काम में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी मजबूत…

    Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आत्ममंथन और खुद को बेहतर बनाने का है। यदि लंबे समय से कोई नई कला, तकनीक या कौशल सीखने की इच्छा थी, तो आज उससे…