देहरादून- इंस्टाग्राम पर दोस्ती: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती का किया यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक के हिंदू बनकर युवती का यौन उत्पीड़न करने और उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने विकासनगर की पहाड़ी गली निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उसने उनसे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उनपर पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने युवती की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद
  • Related Posts

    पटाखे का लालच देकर कर दी हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

    काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में…

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…