रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू

Spread the love

रुद्रपुर में पुलिस लाइन परिसर में शनिवार दोपहर ग्राउंड में खड़ी सीज दोपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया। घटना के समय ग्राउंड में प्रशिक्षण ले रहे युवा मौजूद थे, जिन्होंने आग की लपटें उठती देख तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआती स्तर पर मौजूद लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही फायर सर्विस सक्रिय हुई और रुद्रपुर फायर स्टेशन से दो और पंतनगर फायर स्टेशन से एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद क्षेत्र में कूलिंग का कार्य भी किया गया ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे।

 

सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया कि आग मुख्य रूप से ग्राउंड में खड़ी कुछ सीज बाइकों में लगी थी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  लालकुआं- संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली 20 वर्षीय विवाहिता
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- यमुनोत्री धाम पहुंचे पंकज मोदी, पूजा-अर्चना कर किए मां यमुना के दर्शन

    Spread the love

    Spread the loveबडकोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल सहित 12 सदस्यों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए…


    Spread the love

    देहरादून- BJP के 22 प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी…


    Spread the love