पिथौरागढ़- शिक्षक की करतूत: 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई

नालीछीना विकासखंड के एक हाईस्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा से उसी विद्यालय में तैनात शिक्षक ने दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। इस पर शिक्षक की करतूत उजागर हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

मामले के मुताबिक, कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो उसने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीएचसी कनालीछीना ले गए। अस्पताल में हुई जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और शिक्षक के कारनामे का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

 

पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी। उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ केएस रावत ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 72 और मदरसे बंद,2 महीने में आधों में लटक गए ताले
  • Related Posts

    हरिद्वार में वारदात: शांतरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिककी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने मैकेनिक हैप्पी…

    उत्तराखंड: राज्य में स्वाइन फ्लू के 31 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 484 पहुंची, 84 सक्रिय

    उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 484 हो गई है। इनमें से 84 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। इन…