1 JUNE महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें, होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार, 1 जून से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

 

कमर्शियल गैस सिलिंडर 42 रुपये महंगा हुआ
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलिंडर 42 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह 3,255.50 रुपये में मिलेगा।

 

5KG वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर की भी कीमत बढ़ी
इसके अलावा पांच किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलिंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़ाई गई है। दिल्ली में अब यह सिलिंडर 821.50 रुपये में उपलब्ध होगा। कमर्शियल गैस सिलिंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की लागत पर असर पड़ सकता है।

गैस के दाम बढ़ने से होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गैस की बढ़ी हुई लागत लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका असर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से करोड़ों परिवारों को राहत मिली है। कंपनियों की ओर से जारी नई दरें 1 जून 2026 से प्रभावी हो गई हैं।

और पढ़े  राज्यसभा उपचुनाव: मध्यप्रदेश से निर्विरोध उच्च सदन पहुंचे हरदीप पुरी, 2 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…