रुड़की- होटल में मिले युवक-युवती के शव, एक दिन पहले बुक कराया था कमरा, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

हर के डबल फाटक स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

डबल फाटक स्थित होटल में युवक और युवती ने बृहस्पतिवार शाम कमरा बुक कराया था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचे और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारी उन्हें सोया समझकर चले गए। दोपहर करीब 12 बजे चेकआउट का समय होने पर दोबारा दरवाजा खटखटाया गया लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं मिला।

 

इस पर होटल प्रबंधन को शक हुआ, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया तो युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने कमरे से मिले साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक असहमति या अन्य कारणों के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़े  चंपावत: चंद राजाओं की राजधानी...विकास के पड़ाव तो दिखे, पर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

    आगामी कुंभ और विधानसभा की सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बैठक में राज्य में…

    उत्तराखंड: एशिया का 11वां सबसे ऊंचा बांध बनेगा किशाऊ, नौंवा है टिहरी, एशिया में किस बांध की कितनी ऊंचाई

    देश के सबसे ऊंचे टिहरी बांध के साथ अब उत्तराखंड-हिमाचल का किशाऊ बांध देश का दूसरा सबसे ऊंचा और एशिया का 11वां सबसे ऊंचा बांध होगा। इसकी ऊंचाई 232 मीटर…