देहरादून- भाजपा अध्यक्ष का उत्तराखंड प्रवास: टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे, फिर युवाओं से संवाद

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन ऐतिहासिक टपकेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और आरती में भाग लिया तथा मंदिर का भ्रमण भी किया। इस दौरान टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज और दिगंबर भरत गिरी ने उन्हें टपकेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया।

मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़ी कैंट स्थित बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर पहुंचे। वहां उन्होंने बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार से मुलाकात की तथा जलपान किया। इसके बाद उन्होंने प्रबुद्ध गोष्ठी में भाग लिया और दोपहर दो बजे आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

युवा संवाद बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष: चुनौतियों और कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी
युवा संवाद में नितिन नवीन ने कहा कि हम मानते हैं कि हममें अभी भी कई कमियां हैं, और इन चुनौतियों के बावजूद, हम हर एक से सीख लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली को रोजगार केंद्रित बनाने की आवश्यकता है, ताकि नई पीढ़ी केवल नौकरी तलाशने वाली नहीं बल्कि रोजगार देने वाली बने। उन्होंने एआई और डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब केवल श्रम शक्ति का स्रोत नहीं, बल्कि वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और महापौरों के साथ बैठकों में संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा तथा संगठन से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया से दूर रखना चाहिए।

और पढ़े  नैनीताल- न्यू पालिका बाजार में लगी भीषण आग, फास्ट फूड दुकान में फटा सिलेंडर, दमकल ने टाला बड़ा हादसा

 

सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौर की बैठकों में गिनाई कमी
इससे पहले शुक्रवार को प्रवास के दूसरे दिन सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौर की बैठकों में जहां कमियां गिनाईं, वहीं सीधे संदेश भी दे दिया कि अनुशासन व एकजुटता से राज्य में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। दिनभर चली बैठकों में नवीन हर विधानसभा सीट से लेकर बूथों तक की जमीनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। जहां किसी ने गलत जानकारी दी तो उसे तुरंत टोक भी दिया।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में नवीन ने सांसद व विधायकों की बैठक ली। हर विधायक, सांसद की बात सुनी। सामने उम्र में उनसे बड़े तमाम सांसद व विधायक थे। अध्यक्ष ने कुशल नेतृत्वकर्ता की भांति इशारों-इशारों में सबकी कमियां गिनाईं। विवादों पर अपना रुख भी स्पष्ट किया। पहले से रेकी करके पहुंचे नवीन ने यह संदेश दे दिया कि एकजुटता से ही जीत की हैट्रिक लगेगी। यह भी साफ कर दिया कि घर की बात कमरे के भीतर ही रहनी चाहिए, सोशल मीडिया पर नहीं जानी चाहिए। विधायकों को धरातल पर काम करने का संदेश दिया तो पार्टी अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।

23 हारी सीटों पर जीत की जिम्मेदारी सांसदों को
पिछले चुनाव में भाजपा जिन 23 विधानसभा सीटों पर हारी थी, उन पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंभीर नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सीटों पर जीत का दारोमदार राज्यसभा व लोकसभा सांसदों का होगा। संगठन की ओर से भी यहां पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। 2022 के चुनाव में भाजपा यमुनोत्री, बदरीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, धारचूला, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, लोहाघाट, हल्द्वानी, जसपुर, बाजपुर, किच्छा, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा सीट पर हारी थी।

और पढ़े  देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से 2 मासूम बहनों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love