रामनगर- गर्जिया मंदिर परिसर में दूसरी मूर्ति रखने पर विवाद, मंदिर समिति ने एसडीम और डीएफओ को सौंपा शिकायती पत्र

 

 

 प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर में सोमवार देर रात मंदिर परिसर के अखंड धूनी चबूतरे पर हनुमान जी की मूर्ति रखने का मामला सामने आया है। सुबह मामले की जानकारी पुजारियों और मंदिर समिति को चली। गर्जिया देवी मंदिर समिति के सचिव दीप कुमार जोशी ने कहा कि पूर्व में भी यहां मंदिर में मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया था। आरोप लगाया कि सोमवार देर रात को इस घटना को फिर अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहले से ही हनुमान जी की मूर्ति मौजूद है। बावजूद इसके अवैध तरीके से यहां मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

मामले में श्री गिरिजा देवी मंदिर समिति ने उपजिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर को लिखित शिकायती पत्र सौंपा है। उनके मुताबिक मंदिर समिति के कर्मचारी उमेश पवार ने बताया कि सूरज चौधरी नाम के व्यक्ति ने साथियों के साथ यहां आकर मूर्ति रख दी।

समिति ने कहा कि पूर्व में इन लोगों ने गलत तरीके से मंदिर में बिना समिति और वन विभाग की अनुमति के ऐसा ही प्रयास किया था। चार अप्रैल 2025 को आपातकालीन बैठक में तीव्र विरोध के बाद उपजिलाधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा था कि मूर्ति नहीं लगाई जा सकती है। उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मामले में वन विभाग और पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुजारी मनोज पांडेय, कोषाध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

 

आरोपी ने मुझे धोखे में रखा और कहा कि मंदिर समिति और वन विभाग से मूर्ति रखने की अनुमति मिल गई है, जबकि ऐसा नहीं था। मंदिर समिति से मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है। – गोपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी रामनगर।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…