दिल्ली- आग उगल रहा आसमान: आज भी रहेगा लू-लपट का दौर, कल से दो दिन गिरेंगी राहत की बूंदें, यलो अलर्ट

Spread the love

दिल्ली में लू व गर्मी का सितम अभी थमने नहीं वाला है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसेगी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम विभाग ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर सतह पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी और कभी-कभी झोंके 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29, 30 और 31 मई को देखने को मिलेगा।

 

दो दिन बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना रहेगी, जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और कुछ समय 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 30 से 31 मई के बीच मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा और तापमान 34 से 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं।

और पढ़े  Modi: पीएम मोदी संग साइप्रस राष्ट्रपति की सेल्फी ने बटोरी सुर्खियां, हैदराबाद हाउस में दिखी खास दोस्ती

 

 

43.5 डिग्री का टॉर्चर
मंगलवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। दिनभर लू के थपेड़े लगे। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार 11वें दिन पारा 40 के ऊपर रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 49 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत रही।

 

 

ऐसे घट-बढ़ रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 मई 39.8 26.2
16 मई 40.8 24.8
17 मई 41.9 25.9
18 मई 43.4 26.3
19 मई 45.1 28.2
20 मई 44.5 28.3
21 मई 41.7 31.9
22 मई 43.3 29.3
23 मई 41.1 28.4
24 मई 43.6 28.7
25 मई 43.5 32.4
26 मई 43.5 26.8

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली- ‘डिनर विवाद’ बना शूटआउट, गर्लफ्रेंड संग खाना खा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक फूड पॉइंट पर बैठे 17 वर्षीय युवक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घायल युवक…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट सख्त: यूपी समेत 3 राज्यों को फटकार, फर्जी नंबर वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveचंबल घड़ियाल अभयारण्य में लगातार बढ़ रहे अवैध रेत खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। अदालत ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश…


    Spread the love