सिर्फ बॉर्डर नहीं, 50 किमी तक हर हलचल पर नजर रखे, अमित शाह ने दिया बीएसएफ जवानों को संदेश

Spread the love

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पहुंचे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। अमित शाह ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और शहीद सीमा प्रहरियों को नमन किया।

प्रहरी सम्मेलन में जवानों को दिए अहम निर्देश

सांचू पोस्ट पहुंचकर अमित शाह ने प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीमा से लगे 50 किलोमीटर तक किसी भी असामान्य गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने बीएसएफ जवानों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती गांवों में होने वाले किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत सिविल प्रशासन और पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की जिम्मेदारी केवल सीमा की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी सतर्क नजर रखना जरूरी है।

ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका की सराहना

गृह मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ जवानों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीएसएफ तैनात रही, वहां जवान न केवल मजबूती से डटे रहे बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का मनोबल भी बढ़ाया। अमित शाह ने कहा कि देश के सीमा प्रहरी बर्फीले पहाड़ों से लेकर तपते रेगिस्तान तक और 45 डिग्री से लेकर माइनस 45 डिग्री तापमान तक बहादुरी, साहस और बलिदान की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए करीब 2 हजार जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

और पढ़े  शरद पवार ने जमकर की PM मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत का मान बढ़ाने में जुटे

 

जवानों के साथ किया नाश्ता और संवाद

दौरे के दौरान अमित शाह ने सांचू पोस्ट पर जवानों के साथ अनौपचारिक बातचीत की और उनके साथ पारंपरिक नाश्ता भी किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा संचालन और रेगिस्तानी परिस्थितियों में जवानों के अनुभवों की जानकारी ली। करीब 42 डिग्री तापमान के बीच गृह मंत्री ने जवानों का हौसला बढ़ाया और उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की।

महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण

अमित शाह ने बीएसएफ की विभिन्न सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण भी किया। अधिकारियों के अनुसार राजस्थान में महिलाओं के लिए कुल 79 बैरक स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 67 का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और सरकार उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ड्रोन तकनीक और हाईटेक सिस्टम का लिया जायजा

गृह मंत्री ने प्रहरी आर्म्स गैलरी का अवलोकन किया और सीमा सुरक्षा में इस्तेमाल हो रही आधुनिक ड्रोन तकनीक तथा हाईटेक सर्विलांस सिस्टम की जानकारी ली। उन्होंने दूरबीन से जीरो पॉइंट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। अमित शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बीएसएफ, सेना, जागरूक नागरिकों और प्रशासन को मिलकर “मजबूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड” तैयार करना होगा। उन्होंने सीमापार घुसपैठ, तस्करी और ड्रोन गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।

सीमावर्ती इलाकों में बनेंगी नई सड़कें

गृह मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1096 किलोमीटर लंबी लिटरल रोड और 520 किलोमीटर लंबी एक्ससीएल रोड का निर्माण किया जा रहा है। इससे जवानों की आवाजाही और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर नई तकनीक वाली फेंसिंग और ड्रोन रोधी सिस्टम लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

और पढ़े  बड़े एलान: हर माह 3000 पाने के लिए 27 मई से फॉर्म भरें महिलाएं, ₹5 में मिलेगी मछली-चावल की थाली

सांचू पोस्ट के इतिहास को किया याद

अमित शाह ने 1965 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि सांचू पोस्ट का गौरवशाली इतिहास रहा है। उस समय पाकिस्तान ने इस पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय जवानों ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी इस विजय को सांचू दिवस और विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। अमित शाह ने कहा कि सांचू पोस्ट भारत के सैन्य इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है।

सांचू माता मंदिर में की पूजा, लगाया खेजड़ी का पौधा

दौरे के दौरान गृह मंत्री ने सांचू माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और सीमा चौकी परिसर में खेजड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पौधारोपण किया। अमित शाह ने कहा कि रेगिस्तानी क्षेत्र में खेजड़ी का पेड़ किसी कल्पवृक्ष से कम नहीं है।

 

 

बीकानेर में होगी हाईलेवल बैठक

इसके बाद गृह मंत्री बीकानेर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में पांच सीमावर्ती जिलों के जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ हाईलेवल बैठक करेंगे। बैठक में सीमा सुरक्षा, बढ़ती तस्करी की घटनाएं, राजस्थान के 184 सीमावर्ती गांवों में सड़क और 4G कनेक्टिविटी सहित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन पर चर्चा होने की संभावना है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गृह सचिव गोविंद मोहन, बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    घुसपैठ पर केंद्र सख्त-: जनसांख्यिकीय बदलावों पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, जस्टिस नावलेकर होंगे अध्यक्ष

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता में जनसांख्यिकीय बदलावों पर एक उच्च-स्तरीय…


    Spread the love

    बड़े एलान: हर माह 3000 पाने के लिए 27 मई से फॉर्म भरें महिलाएं, ₹5 में मिलेगी मछली-चावल की थाली

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कल्याणी में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक के बाद मीडिया से…


    Spread the love