भोपाल एम्स में त्विषा का दूसरा पोस्टमार्टम शुरू-: परिवार की निगाहें रिपोर्ट पर, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा केस में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। भोपाल एम्स में त्विषा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम जारी है। दिल्ली एम्स से आई विशेष फॉरेंसिक टीम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में दोबारा ऑटोप्सी कर रही है। पूरी प्रक्रिया तय वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और वीडियोग्राफी के साथ की जा रही है, ताकि मौत के कारणों को लेकर उठ रहे सवालों के स्पष्ट जवाब मिल सकें।

 

सुरक्षा के बीच शुरू हुई दूसरी ऑटोप्सी
रविवार सुबह दिल्ली एम्स की विशेष टीम, मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल और त्विषा के परिजन एम्स पहुंचे। तय प्रक्रिया के तहत सबसे पहले परिवार ने शव की पहचान की, जिसके बाद दूसरी ऑटोप्सी की प्रक्रिया शुरू की गई। एम्स परिसर और मर्चुरी के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और सुरक्षा गार्डों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
त्विषा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी उम्मीदें हैं और इससे कई ऐसे सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं, जिन पर अब तक लगातार संदेह जताया जा रहा था।

 

 

सास और पति को लेकर टिप्पणी से इनकार
मेजर हर्षित शर्मा ने त्विषा की सास और पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस समय परिवार का पूरा ध्यान पोस्टमार्टम प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर केंद्रित है।

और पढ़े  केजरीवाल का केंद्र पर हमला कहा-102 नहीं, ₹82 लीटर हो पेट्रोल', सरकार तेल कंपनियों को दिला रही 'अवैध मुनाफा'

12 मई से मर्चुरी में रखा था शव
त्विषा शर्मा का शव 12 मई से एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखा हुआ था। परिवार शुरुआत से ही दूसरे पोस्टमार्टम की मांग कर रहा था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया, जिसके बाद रविवार को दूसरी ऑटोप्सी शुरू की गई।


Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में धमाके, ईरान ने भी बहरीन, ओमान और कुवैत में किए हमले

    Spread the love

    Spread the love बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में सुनी गईं धमाकों की आवाजें ईरान के बंदर अब्बास और केश्म द्वीप के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।…


    Spread the love

    राजस्थान HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान हाईकोर्ट को सोमवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट प्रशासन को एक धमकी…


    Spread the love