रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला-: मॉस्को ने बरसाईं ओरेश्निक मिसाइल, मलबे के ढेर में तब्दील हुईं कई इमारतें

Spread the love

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने एक बार फिर घातक हवाई हमला किया है। रविवार की रात रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से कीव को निशाना बनाया। इस जोरदार हमले से पूरा शहर थर्रा उठा। सरकारी दफ्तरों, रिहायशी इमारतों और स्कूलों के पास एक के बाद एक कई शक्तिशाली धमाके हुए।

 

स्थानीय अधिकारियों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। रातभर हवाई हमले के सायरन बजते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों और पत्रकारों ने शहर के मध्य हिस्से में बेहद तेज विस्फोटों की आवाजें सुनीं। सूरज उगने तक यह हमला जारी था और अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कीव की तरफ अभी और मिसाइलें व ड्रोन्स बढ़ रहे हैं।

नौ जिलों में भारी नुकसान, स्कूल में छिपे थे लोग
कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर बताया कि राजधानी के कम से कम नौ जिलों में भारी तबाही दर्ज की गई है। रिहायशी इमारतों को सीधा नुकसान पहुंचा है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, शेवचेंको जिले में एक स्कूल की इमारत हमले की चपेट में आ गई। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि धमाके के वक्त लोग उसी स्कूल के अंदर बने बंकर में शरण लिए हुए थे। इसके अलावा पूरे शहर में कई सुपरमार्केट और गोदाम भी तबाह हो गए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाशनिक ने कहा कि कीव के आसपास के कई अन्य इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है।

 

ओरेश्निक मिसाइल का खौफ, पश्चिमी देशों ने दी चेतावनी
इस विनाशकारी हमले से ठीक पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने अमेरिकी और पश्चिमी देशों की खुफिया रिपोर्टों के हवाले से चेतावनी दी थी कि रूस हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। इसके तुरंत बाद यूक्रेन की वायु सेना ने भी ‘ओरेश्निक’ के संभावित लॉन्च का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि इस रातभर चले हमले में इसी मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है या नहीं।

और पढ़े  PM Modi: स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय वार्ता पर नजरें

क्या है ओरेश्निक और क्यों है यह इतनी खतरनाक?
रूस ने पहली बार नवंबर 2024 में यूक्रेन के निप्रो शहर पर कई वॉरहेड वाली ओरेश्निक मिसाइल दागी थी। इसके बाद जनवरी में पश्चिमी ल्विव क्षेत्र में इसका दोबारा इस्तेमाल किया गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार, रूसी भाषा में ओरेश्निक का अर्थ ‘हेजलनट ट्री’ यानी अखरोट का पेड़ होता है। यह मिसाइल ध्वनि की गति से 10 गुना तेज, यानी मैक 10 की रफ्तार से चलती है। पुतिन का दावा है कि यह मिसाइल जमीन के नीचे बने तीन से चार मंजिल गहरे बंकरों को भी मलबे में तब्दील कर सकती है। यह उल्कापिंड की तरह गिरती है और दुनिया का कोई भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम इसे रोक नहीं सकता। पुतिन के मुताबिक, पारंपरिक हथियारों से लैस होने के बावजूद यह परमाणु हमले जैसी तबाही ला सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    Relations: मार्को रूबियो ने की जयशंकर से मुलाकात, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर कही बड़ी बात

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच रविवार को हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। एस. जयशंकर और मार्को रूबियो के…


    Spread the love

    पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 10 से ज्यादा की मौत, रेलवे ट्रैक के पास हुआ जोरदार धमाका

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के क्वेटा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल…


    Spread the love