महंगाई की एक और नई मार-: रैपिडो का बढ़ा किराया, दोपहर में देना होगा डबल भुगतान, ₹70 वाली राइड 150 तक पहुंची

राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की रोजमर्रा की यात्रा पर भी भारी पड़ने लगी है। तेज धूप और हीटवेव के बीच ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो के बढ़ते किराए और राइड उपलब्ध न होने से यात्री परेशान होने लगे हैं। खासतौर पर दोपहर के समय किराए में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जबकि छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहर में दोगुना किराया
यात्रियों का कहना है कि सुबह जिन रूटों का किराया सामान्य रहता है, वही दोपहर में दोगुना तक पहुंच जाता है। कई इलाकों में 70-80 रुपये की राइड 150 रुपये तक दिखाई दे रही है। इसके बावजूद लंबे समय तक राइड कन्फर्म नहीं हो रही। लोगों का आरोप है कि गर्मी और तेज धूप के कारण कई रैपिडो कैप्टन दोपहर के समय राइड लेने से बच रहे हैं।

छोटी दूरी देख कैंसिल कर देते हैं राइड
सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्हें केवल 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। यात्रियों का कहना है कि छोटी दूरी की राइड देखकर कई कैप्टन बार-बार राइड कैंसिल कर देते हैं। कई बार एक्स्ट्रा टिप जोड़ने के बावजूद भी राइड स्वीकार नहीं की जाती।

 

इन्हें हो रही अधिक दिक्कत
दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र और महिलाएं इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेज गर्मी में लंबे समय तक सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं कई बार मजबूरी में लोगों को ऑटो या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिनका किराया भी अधिक होता है।

और पढ़े  ममता की टीएमसी ने चुनाव आयोग को भेजे नए नाम-चिह्न: फैसले पर जताया विरोध

क्या बोले लोग
दोपहर में 2 किलोमीटर तक जाने के लिए रैपिडो आसानी से नहीं मिलती। कई कैप्टन राइड स्वीकार करने के बाद कैंसिल कर देते हैं। गर्मी में सड़क पर इंतजार करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। – राहुल कुमार

सुबह जिस रूट का किराया 70-80 रुपये होता है, वहीं दोपहर में 150 रुपये तक पहुंच जाता है। ऊपर से एक्सट्रा टिप देने के बाद भी राइड मिलने की गारंटी नहीं रहती है। – नेहा गुप्ता, ऑफिस कर्मचारी

छोटी दूरी की राइड देखकर कई कैप्टन आने से मना कर देते हैं। कई बार क्लास या जरूरी काम के लिए देर हो जाती है। गर्मी में यह समस्या और बढ़ गई है। -अमन वर्मा, कॉलेज छात्र

तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग ऑनलाइन राइड पर निर्भर हैं, लेकिन दोपहर में किराया इतना बढ़ जाता है कि रोज यात्रा करना मंहगा पड़ने लगा है। -पूजा शर्मा, दैनिक यात्री

  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…